विशेष संवाददाता



रांची। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज होली के सुअवसर पर अपने शिष्यों को होली की बधाई देंगे। मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग भवन मे संत श्री सदानन्द महाराज के सानिध्य मे होली मिलन सह भजन संकीर्तन प्रवचन कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के लिए संस्था के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया।होली पर्व पर संत श्री के आगमन को लेकर उनके शिष्यों में काफी उत्साह है।





संतश्री सड़क मार्ग से सुबह 8बजे रायगढ़ से चलकर सुबह 10 बजे उड़ीसा के सुन्दरगढ पहुंचेंगे। वहां अपने शिष्यों के साथ फाग महोत्सव मनाकर 2 मार्च को 11बजे सड़क मार्ग से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और रांची सत्संग भवन अपराह्न 04 बजे पहुंचेंगे। संत श्री के रांची पहुंचने पर उनके शिष्यों द्वारा संत सदानंद जी महाराज का भव्य स्वागत किया जायेगा।





संत श्री सदानन्द जी महाराज के आगमन के पश्चात होली मिलन का भव्य आयोजन विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमू रोड स्थित सत्संग भवन मे अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक गुरु महाराज के सानिध्य में फूल की होली, अबीर गुलाल की होली खेली जायेगी।





बैठक में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, विशाल जालान, बिष्णु सोनी, पुर्णमल सर्राफ एव इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।