प्रतिनिधि,जमशेदपुर। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को कदमा बाजार स्थित कार्यालय में रविवार सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को विभिन्न संगठन, समाज के वरिष्ठ नागरिक समेत जनता द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।





शुभकामना देने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कांग्रेस नेता सह जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र उर्फ नट्टू झा समेत मुखी समाज, रजक समाज, एससी एसटी-ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति, जमशेदपुर टाइगर क्लब, गद्दी समाज, उत्कल समाज, वैश्य एकता मंच कदमा मंडल, 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, कमल किशोर अग्रवाल, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता और जनता शामिल थे।





मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नए साल पर संदेश देते हुए कहा है कि आशा है यह नया साल आपके लिए सफलता की नई ऊंचाई और खुशहाली लेकर आए। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो।