प्रतिनिधि,जमशेदपुर।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार बालीगुमा गायत्री अपार्टमेंट और नेहा अपार्टमेंट रोड में एल‌इडी स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के लिए उन्हें आग्रह किया। जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन उन्होंने दिया।





इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो क्षेत्र के विकास के लिए हरेक सोसाइटी मोहल्लों में घूम घूम कर वहां की जो भी समस्या है वो निष्पादन करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक विकसित मानगो बनता हुआ दिखेगा। मौके पर ईश्वर सिंह, नितेश मित्तल, अखिलेश सिंह, प्रकाश मुखर्जी, सुबोध पाल, चमन सिंह, पवन बिहारी ओझा, उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, हरिंदर सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।