प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी।प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित के डगडगवा गांव में सोमवार को रांची के मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान के तत्वधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगाई गई।
शिविर का आयोजन प्रदान फाउंडेशन के नेतृत्व में हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा करीब 450 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।साथ ही साथ मरीजों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा मरीजों का निशुल्क जांच व इलाज किया गया। शिविर में ग्रामीणों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।
श्री अभिषेक ने बताया कि इस तरह कि शिविर प्रखंड में कोई बार लगा चुके है।ग्रामीणों ने डॉक्टर अभिषेक के प्रति आभार प्रकट किया है। शिविर को कई अतिथियों ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा गांव में इस तरह कि शिविर लगाना सराहनीय पहल है।शिविर में जहां स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।वहीं छोटी-छोटी बीमारियों का निशुल्क इलाज के साथ-साथ निशुल्क दवा का वितरण करना अच्छी पहल है।





