प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। चतरा एसपी राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि आए दिन पोस्ता, अफीम और शराब तस्करो के विरुद्ध बड़ा अभियान चला कर गैर कानूनी काम करने वालों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है।





रविवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में अवैध देशी शराब उत्पादन केंद्र को पुलिस बड़े पैमाने पर ध्वस्त करने में सफल रही। शराब भट्टी थाना क्षेत्र के कोसमाही ग्राम में नष्ट किया गया। इस अभियान में थाना के एसआई निरंजन कुमार, आनंत शाह एवं थाना के सशस्त्र पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





जानकारी के मुताबिक हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही में अवैध सात महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। वहीं 60 ड्राम शराब व 12 सौ किलो जावा महुआ को विनष्ट करने में पुलिस सफल रही। इस दौरान 100 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त किया गया है। गैर कानूनी अवैध शराब भट्टी चलाने वाले सकीश यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया में लगी है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।