प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव थाना रोड स्थित हजरत कुनकुनीसा दाता बाबा की मजार पर ईद को लेकर मेले का आयोजन किया गया एवं दाता बाबा मजार पर चादर पोशी किया गया। चादर पोशी में बड़कागांव प्रखंड के दर्जनभर गांव के लोग शामिल हुए। चादर पोशी करते हुए लोगों ने देश मेंअमन चैन की कामना की।
मेले में बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, समाजसेवी सोनू इराकी के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तथा आगंतुक लोगों से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी तथा मेले में शांति व्यवस्था की गई।
मौके पर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, कारी अज़हर अल्ताफ, मुखिया तकरीमुल्लाह खान, बबलू खान ,पप्पू खान, मो. यासीन, मो. साबिर, , डाड़ी कला पंचायत समिति सदस्य मो. फयूम, अय्यूब अली, मो. जानिसार आलम, रफीक अंसारी, मो. कासिम, मो. जमाल, मो. कमरुद्दीन, मो. रफीक, मो. हसनैन , मो. सलीम फिरोज आलम फिरोज खानके अलावा अन्य शामिल थे।





