प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड सरकार निकम्मी एवं आरोग्य है। दुनिया का सबसे भ्रष्ट राज्य झारखंड है। राज्य सरकार के निर्देश में ही ब्लॉक एवं अंचल में अवैध वसूली हो रही है। उक्त बातें हजारीबाग के सांसद जयंत सिंह ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव के दौरे के कार्यक्रम के दौरान चंदौल काली मंदिर के प्रांगण में जन संवाद को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कमल की कमाल है कि देश के हर व्यक्ति के लिए केंद्र सरकार एक तरह की योजना चलाती है। गैस कनेक्शन, अनाज वितरण, आवास, शौचालय, बिजली, मुफ्त टीकाकरण यह किसी भी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे देश की जनता के लिए केंद्र सरकार योजना चलाई है। देश में 80 करोड़ लोगों को मुक्त अनाज विगत 5 वर्षों तक वितरण की जाएगी। अन्य दल मलाई की योजना चलाती है जबकि भाजपा की सरकार भलाई की। शिकायत पालने से नहीं मांगने से समाधान होती है। इसलिए जो भी समस्या है उसे उचित प्लेटफार्म से मांग रखनी चाहिए। काम करना है तो समस्या बताना अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव में भी भूल नहीं फूल ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुसुम योजना के तहत सोलर पंप एवं डिप बोरिंग कराई जाएगी। प्रतिवर्ष डेढ़ सौ करोड़ की राशि मिलती है और इस राशि से जिले के 1800 आंगनवाड़ी का सुंदरीकरण, स्कूल का चाहरदीवारी निर्माण, स्वास्थ्य केदो का जीर्णोद्धार हो रही है, ताकि बच्चों की भविष्य और जनता की स्वास्थ्य सुदृढ़ हो। आप पता कर सकते हैं कि इस प्रकार की योजना चतरा एवं कोडरमा जिले में नहीं चल रही है। उन्होंने अंत में कहा कि मोदी सरकार की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 10 वर्ष में देश में अद्भुत विकास की है।





इससे पूर्व जन संवाद में ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। चंदौल के जन संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित जाति किसानों के बीच गेहूं का वितरण किया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में चंदौल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सनित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए,जिन्हें सांसद जयंत सिंह,हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के हाथों पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया गया। एकदिवसीय दौरा के तहत बड़कगांव प्रखंड के चंदौल, महुगाईकला ,हरली, महुदी गांव में जन संवाद तथा कांडतरी पुल का अवलोकन किया गया।





इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि रामपति राम, बेचन साव, उपाध्यक्ष अशोक साव ,मुकुंधरी महतो,नरेश साव, राजू साव, टुकेश्वर प्रसाद, मनीष पांडे, शशि भूषण, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू, हीरालाल साव, विनोद महतो, कजरू साव, मोहन साव,चंद्रदेव ठाकुर, रामकेश्वर ठाकुर, अचेश्वर राम, कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज एटीएम श्याम कुमार, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई एवं ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।