प्रतिनिधि,चतरा। जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपहरण,हत्या,सड़क लूटकांड व अफीम तस्करी में संलिप्त दुर्दांत अपराधी रामबली सिंह भोक्ता (28 वर्ष) उर्फ डबलु गंझू उर्फ सुरेश गंझू उर्फ कल्लु गंझू उर्फ विवेक को बशिष्ठनगर थाना पुलिस ने शनिवार की तड़के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए वशिष्ठ नगर(जोरी) के थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र में सड़क लूटकांड को अंजाम दिया था।इस सम्बंध में काण्ड सं0-70 / 2021 दिनांक-12.07.2021, धारा-395 भादवि के तहत ममला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अपराधी हारा गांव के टोला नौकाडीह, थाना-प्रतापपुर का रहनेवाला है।थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी को बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बताते चलें कि दुर्दांत अपराधी रामबली सिंह भोक्ता के खिलाफ पूर्व से चतरा, प्रतापपुर,हंटरगंज में आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि अपराधी पर सदर थाना अपहरण व हत्या का मामला दर्ज है। जिसमे काण्ड सं-21 / 2011, धारा-364/302 भादवि अंकित किया गया है। इसी प्रकार बशिष्ठनगर थाना काण्ड सं0-65/2017, दि०-31.10.2017. धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट,हण्टरगंज थाना काण्ड सं0-152/2017, दिनांक-31.10.2017 धारा-364ए/ 34 भादवि 27 आर्म्स एक्ट,बशिष्ठनगर थाना काण्ड सं0-71/2021, दि०-26.07.2021 धारा-25 ( 1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 एनडीपीएस एक्ट,प्रतापपुर थाना कांड सं-39 / 2011,धारा 147/148/149/121ए/307/353 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 ( i ) (ii) सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापामारी दल में वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर एवं सैट-149 के आरक्षी बल एवं सहायक आरक्षी शामिल थे।





