प्रतिनिधि,गिरिडीह। सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के तहत स्टेकहोल्डर के साथ सेमिनार आयोजन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विचार विमर्श किए गए। मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्टेकहोल्डर को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा शक्ति है एवं स्टेकहोल्डर को नेक नागरिक तथा गोल्डन आवर के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं जिसमें सड़क दुर्घटना 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 के आंकड़ों के बारे में बताया गया एवं विश्लेषण किया गया।
बताया गया कि 3 साल में होने वाली टू व्हीलर से रिलेटेड सड़क दुर्घटना एवम, मृत्यु का आंकड़ा के बारे में बताया गया। साथ ही कैसे घायल व्यक्तियों को मदद करके अच्छे मददगार बन सकते है और सड़क दुर्घटना में कमी ला सकते है। मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित भी किया तथा इसकी व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु स्टेकहोल्डर से आग्रह भी किया।
मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी ने ट्रक एसोसिएशन,बस एसोसिएशन, ऑटो एसोसिएशन, सभी टू व्हीलर एवम फोर व्हीलर शोरूम, सभी पेट्रोल पंप एसोसिएशन से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा तथा परिवहन के नियमों के सभी मानक को पूर्ण कर ही वाहन परिचालन करे।मौके पर उपस्थित मोहम्मद वाजिद हसन(डीआरएसएम) ने बताया कि हम सब को मिलकर आगे आना होगा, तभी हम सड़क दुर्घटनाओं मे कमी ला सकते हैं।





