देवघर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट में झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी।इसके बाद पीएम मोदी बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए निकले।एयरपोर्ट से बाबाधाम की दूरी लगभग 11.50 किलोमीटर है।पीएम मोदी इस दौरान रोड शो के जरिए आपार जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए बाबा मंदिर पहुंचे।पीएम मोदी रोड शो के दौरान कई जगहों पर अपनी गाड़ी से बाहर निकले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रास्ते भर अपनी गाड़ी के गेट से बाहर हाथ निकाल कर लोगों का शुक्रिया अदा करते रहे।





रोड शो के दौरान दिखी भारी भीड़,लगे हर-हर मोदी,घर-घर मोदी के नारे





आपको बता दें कि झारखंड में योजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बाबा की नगरी देवघर में रोड शो किया।लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया।इस दौरान लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे भी लगाए।देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ नजर आयी। लोग अपने हाथों में फूल लेकर खड़े थे।रास्ते भर में फूलों की पंखुड़ियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले की ओर उछाल कर अभिवादन किया।रोड शो के दौरान राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से पहुंची भीड़ पूरी तरह से सयंमित नजर आयी। 11 किलोमीटर से अधिक दूरी के दौरान कहीं कोई अफरा-तफरी की स्थिति नजर नहीं आयी।लोग बड़े ही सब्र के साथ कड़ी धूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए खड़े थे। कई स्थानों पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता एक ही रंग की साड़ी पहन कर प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटी थीं।