वरीय संवाददाता,रांची। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती होने के बाद खाटू नरेश का विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमान जी महाराज को फूलों की बाग से सजाया गया एवं श्रृंगार आरती में भक्तों ने विशेष श्रंगार कर बाबा के दर्शन पाया। श्रृंगार सेवा नोएडा निवासी विनीत महिपाल एवं आयुषी गोयल द्वारा निवेदित थी। मंदिर के आचार्य ने गुलाब के रूह से बाबा श्याम की मालिश की।कोलकाता से मंगाए गए फूलों की मोटी-मोटी मालाओं से बाबा श्याम का श्रृंगार किया गया।





कोलकाता से मंगाए गए लाल गेंदा,पीला गेंदा,लाल मुर्गन रजनी,तुलसी की मोटी-मोटी मालाओं से बाबा को सजाया गया। श्रृंगार आरती के बाद भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरित किया गया । बाबा श्याम के अमृतमई पंचामृत जल को भक्तों के बीच वितरित किया गया।





81वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ





सब संकट कट गए पापी भी तर गए ,भूत प्रेत बाधा सब संकट पल भर में टल गए पढलो हनुमान चालीसा के सुरताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। अवसर था 81वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ का। श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाला 81वां कार्यक्रम आज धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रकाश मोदी, सुनील मोदी,आशा मोदी,बलराम मोदी,शिखा मोदी ने हनुमान जी महाराज की दिव्य अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया पेड़ा,गुड़,चना,फल का प्रसाद अर्पित कर परिवार के लिए खुशहाली की प्रार्थना की।





मंडल के मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने पूजन अनुष्ठान विधिवत संपन्न करवाया। श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा फल प्रसाद पल्लव अग्रवाल ने निवेदित की।सुनील मोदी ने रामचरितमानस ग्रंथ व पाठ वाचको का चंदन वंदन किया । श्री गणेश वंदना करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक,डफली,झांझ,करताल के सुरताल के साथ श्री सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया। मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव से सामूहिक रूप से पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। बजरंगबली की जय जयकारों से हरमू रोड गूंज रहा था। पाठ के समापन के बाद श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय संकीर्तन करके महाआरती की गई । सभी भक्तजनों को केसरिया पेडा, चना, गुड़,संतरा,फल व नारियल का प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया श्रवण ढानढनिया स्नेह पोद्दार श्याम सुंदर जोशी आदि उपस्थित थे।





मोक्षदा एकादशी शुक्रवार 22दिसंबर को





हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया है। रात्रि 9:30 बजे बाबा के अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तत्पश्चात भजनों का कार्यक्रम निरंतर चलेगा एकादशी का महाश्रृंगार किया जाएगा।





शनिवार को श्री श्याम भंडारा





शनिवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 92वां श्री श्याम भंडारा सायं 5:00 बजे से होगा। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने भक्तों का आमंत्रित किया है। उपरोक्त जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।