प्रतिनिधि,बड़कागांव। हरली हाई स्कूल के संस्थापक बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत गांव निवासी 91 वर्षीय माधव प्रताप सिंह की आकस्मिक निधन सोमवार को सुबह 8:30 हो गई ।अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के बनारस में किया गया। माधव प्रताप सिंह अपने पीछे 3 पुत्र एवं दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इनके निधन पर बड़कागांव शिक्षाविदों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है।माधव प्रताप सिंह का जीवन संघर्षशील रहा।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि इन्होंने हजारीबाग सत कोलंबस कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान डोर टू डोर जाकर अखबार बेचा करते थे। उसी दरमियान उन्होंने कोर्ट में पेशकार के रूप में नौकरी की शुरुआत की परंतु 6 माह में नौकरी छोड़कर उन्होंने हरली में हाई स्कूल खोलने का निर्णय लिया । हरली हाई स्कूल में संस्थापक के साथ प्रधानाध्यापक भी बने। पूरे प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में इनकी विशिष्ट पहचान थी।
निधन पर प्रखंड के तमाम शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक सिंह, बादल सिंह, सांसद प्रतिनिधि जुगनू सिंह, अमित सिंह, हरिनारायण सिंह ,शिवनंदन सिंह , गोपाल शरण सिंह, कन्हाई सिंह,संजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,अवधेश सिंह,सदानंद सिंह ,अरुण सिंह, कपिल सिंह, जोगिंदर सिंह, गोपीनाथ सिंह, अजय सिंह,बंटी सिंह, विनोद सिंह, सुमन चौधरी ,नरेश सिंह, के अलावा कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।





