प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत में आयोजित भव्य शिव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।तीसरे दिन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नगर भ्रमण एवं हवन पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सर्वप्रथम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ।





अखंड हरिकीर्तन में भाग लेने के लिए टभाडीह, भेलवाडीह, पूरब टोली, सिकरियाटांड,बीरु,फुलवाटांगर सहित कई गांवों की कीर्तन मंडली अभागन यहां पर हरे राम हरे कृष्ण के धुन के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। इसके बाद शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती कार्तिक गणेश बजरंगबली और सूर्य नारायण की प्रतिमाओं का नेत्रदान करने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा करवाया गया । जिसके बाद नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण में हजारों की संख्या में सिमडेगा सहित आसपास के लोगों की भीड़ रही। नगर भ्रमण पूरे गांव का भ्रमण करने के पश्चात मुख्य मंदिर पहुंची।इसके बाद हवन पूजन और आरती का आयोजन किया गया।उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण हुआ जहां पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।





कुंभ भराई का हुआ आयोजन लोगों ने दान किए सोना चांदी पीतल एवं अन्न





इधर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर बंद के ऊपरी हिस्से में कुंभ भराई का आयोजन किया गया।जहां पर मंदिर निर्माण किए हुए मिस्त्री के द्वारा इंद्र इंद्राणी की पूजन कराते हुए कुंभ भराई की। सभी प्रकार के अनुष्ठान कराया जहां पर मुख्य अनुष्ठान कर्ता के रूप में पुरोहित सतीश पाठक के द्वारा कराया गया,जिसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने सोना चांदी पीतल कांसा चीजों का दान करते हुए कुंभ भराई में शामिल हुए।





श्याम मित्र मंडल के द्वारा भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन





इधर समापन के मौके पर श्री श्याम मित्र मंडल सिमडेगा द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पर राजधानी रांची से शिव मंदिर निर्माण समिति की ओर से म्यूजिकल की टीम बुलाई गई थी।श्याम मित्र मंडल की ओर से एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करते हुए वहां पर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।