प्रतिनिधि,लोहरदगा। प्लास्टिक हटाओ दुनिया बचाओ थीम के तहत आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा के तत्वावधान में जूट बैग का वितरण बगडू जामुन टोली में आमजनों के बीच जूट के बैग का वितरण किया गया। इस मौके पर हिंडालको महाप्रबंधक राजेश रंजन अम्बष्ठा ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में शामिल होकर प्लास्टिक के बजाय कपड़े एवं जूट के थैले का प्रयोग दैनिक दिनचर्या में करें।
बगडू खान प्रबंधक राजकुमार सिन्हा ने इसे अपनी आदत में शामिल करने की बात कही। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्परिणाम की भी चर्चा की एवं प्लास्टिक के बजाय कपड़े उसके थैले पर सभी को इस पहल में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीएसआर विभाग के वरीय अधिकारी भास्कर सिन्हा ने भी आम जनों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी। पर्यावरण विभाग के सहायक प्रबंधक अभिलाषा सिंह ने प्लास्टिक से होने वाले बीमारियों की चर्चा की और इसके दूसरे विकल्प कपड़े व जूट के बने थैले के प्रयोग पर जोर दिया।
बगडू पंचायत की मुखिया रानी मिंज ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि जब भी आप बजार जा रहे हों तो घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर जरूर चले।कार्यक्रम में बगडू मानव संसाधन विकास विभाग के मनोज पांडे, रेशमा बेक, सुरेंद्र मंडल, नंदलाल उरांव, सुषमा टोप्पो, जितेंद्र उरांव आदि मौजूद थे।





