प्रतिनिधि,गिरिडीह। जम्मू कश्मीर के राजौरी के डंगरा गांव में पाकिस्तानी आंतकियों द्वारा कश्मीर के अल्पसंख्क हिंदुओं की हत्या का आक्रोश गिरिडीह के धनवार में भी दिखने को मिला।हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में मंगलवार को धनवार के स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को आग लगाकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।





धनवार के बड़ा चाौक से निकले विरोध प्रदर्शन में उमेश बरनवाल, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, गोलू कुमार, आलोक प्रसाद, अशोक कुमार, दीपक पांडेय, सतीश साव, गोल्डेन, सुरज और प्रकाश समेत कई समर्थकों की भीड़ बड़ा चाौक से निकल कर धनवार के कई चाौक-चोराहों से गुजरते हुए अमर चाौक पहुंचे।