मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा और बंटी चौधरी के नेतृत्व में झारखंड के दुमका में तालिबानी मानसिकता से ग्रस्त जेहादी मानसिकता वाले आरोपी ने नाबालिग अंकिता सिंह को जिंदा जलाकर मार डाला था।अंकिता के हत्यारे की फांसी की मांग को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन डीएम को दिया।
हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमे भारत सरकार से मांग की है कि झारखंड के दुमका में 17 वर्षीय 12वीं की नाबालिग छात्रा को जिंदा जलाकर मारने वाले तालिबानी सोच के विधर्मी जिहादी मानसिकता वाले को बीच चौराहे पर फांसी दी जाए।उन्होंने कहा कि ये तालिबानी सोच वाले भारत देश के लिए खतरा है।इनका जल्द से जल्दी फन कुचलना अति आवश्यक है। इसके मोबाइल की भी जांच की जाए।
राजेश शर्मा ने कहा कि हमें लगता है कि पूरा गिरोह बनाकर ये लोग काम करते हैं।ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना के बारे में सोचे भी नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है।पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। इस जघन्य हत्याकांड नें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
ज्ञापन देने वालों में वैभव यादव जिला अध्यक्ष युवा वाहिनी, कमलदीप गंगवाल जिला संयोजक बेटी बचाओ आयाम, अखिलेशपुरी नगर महामंत्री, अंकित पुंडीर चरथावल खंड उपाध्यक्ष, राजकुमार सदर खंड अध्यक्ष, सुबोध कुमार सदर खंड उपाध्यक्ष, कार्तिक जौहरी जिला महामंत्री युवा वाहिनी,अनुज कुमार टीटू जिला उपाध्यक्ष युवा वाहिनी,मोनू प्रजापति नगर उपाध्यक्ष,शशांक सैनी संजय चौधरी,रवि वर्मा नगर उपाध्यक्ष युवा वाहिनी,अनुज सक्सेना,राहुल कुमार, रामकिशोर, संजय कुमार, संजय पाल दीपक कुमार राजकुमार अलमासपुर लव कुश रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।





