प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिति किस्कु,छतरपुर एसडीओ हीरालाल, छतरपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक व संबंधित एमओ अकाउंटेंट पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को छतरपुर में अवस्थित राज्य खाद्य निगम अंतर्गत संचालित गोदाम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने भंडारित खाद्यान्नों एवं अन्य सामग्रियों का जांच किया।





दैनिक अखबारों में अनाज सड़ने से संबंधित छपी थी खबर,इसी का सत्यापन करने पहुंचे थे पदाधिकारी





दरअसल कई दैनिक अखबारों में छतरपुर के गोदाम में नमक,चीनी व चना दाल सड़ जाने से संबंधित खबर का प्रकाशन किया गया था।इसी खबर पर संज्ञान लेते हुए जांच हेतु पदाधिकारी पहुंचे थे।जांच में पाया गया कि प्रकाशित खबर में जो नमक,चीनी व चना दाल सड़ की बात की गयी है वो तथ्यात्मक रूप से भ्रामक है।दरअसल पुराने गोदाम में रखे गये यह नमक, चीनी व चना दाल पूर्व से ही गुणवत्तापूर्ण नहीं था और इसे नष्ट करने के उद्देश्य से ही अलग भंडारित कर रखा गया था।उक्त गोदाम में भंडारित अच्छे गुणवत्ता वाले सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर वर्तमान में संचालित गोदाम में भंडारित करने का निर्देश संबंधित सहायक गोदाम प्रबंधक व एमओ को दिया गया।इस दौरान निर्माणधीन गोदाम का भी पदाधिकारियों ने जायजा लिया।