विशेष संवाददाता
रांची। दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने हृदयाघात से बचाव के लिए सैक्यु-वी टेबलेट लॉन्च किया है।कंपनी का दावा है कि यह हृदयाघात से पीड़ित मरीजों के उपचार की लागत को भी कम करता है।
कंपनी के मुताबिक यह दवा कार्डियोवैस्कुलर से संबंधित मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में काफी सहायक है।ग्लेनमार्क द्वारा भारत में हार्ट फैल्योर (हृदयाघात) के इलाज के लिए सैक्यूबिट्रिल-वलसार्टन कॉन्बिनेशन टैबलेट सैक्यू-वी लॉन्च की गई है। ब्रांड के तहत बिक्री वाली इस टेबलेट को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार दिन में दो बार लेने की जरुरत होगी।
इस संबंध में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के ईवीपी व बिजनेस हेड आलोक मलिक ने कहा कि भारत में हार्ट फेल्योर की बढ़ती दर गंभीर रूप ले रही है।सैक्यू-वी के लॉन्च के साथ ही मरीजों को न सिर्फ उन्नत, बल्कि किफायती उपचार विकल्प प्रदान करने पर गर्व है। इसके माध्यम से कार्डियोवैस्कुलर से संबंधित मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने और रिड्यूस्ड इजेक्शन फ्रैक्शन (एचएफआरईएफ) के साथ हार्ट फेल्योर संबंधी लक्षणों में सुधार संभव होगा।
ग्लेनमार्क के सैक्यू वी की 50एमजी (सैक्यूबिट्रिल 24एमजी वलसार्टन 26एमजी) के एक डोज की कीमत 19 रुपए प्रति टैबलेट, 100एमजी(सैक्यूबिट्रिल 49एमजी वलसार्टन 51एमजी) के एक डोज़ की कीमत 35 रुपए प्रति टैबलेट और 200एमजी (सैक्युबिट्रिल 97एमजी + वलसार्टन 103 एमजी) के डोज़ की कीमत 45 रुपए प्रति टैबलेट है।
12 महीने की अवधि के लिए बिक्री डेटा जो दिसंबर 2022 को समाप्त हुई, के अनुसार, कुल कार्डियोलॉजी बाजार विगत वर्ष की इसी अवधि (एमएटी दिसंबर 2021) की तुलना में 7.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 20,730 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। साथ ही 37.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ एआरएनआई बाजार (सैक्यूबिट्रिल प्लस वलसार्टन) 514 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।





