हेमन्त सोरेन ने जनजातीय महिलाओं की रक्षा करने के बजाय अपनी वोट बैंक की राजनीति करने का काम किया है:अमित शाह
मुझे भरोसा है कि 2024 में बीजेपी बहुमत से जीतेगी: अमित शाह
विशेष संवाददाता
चाईबासा। झारखंड के चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी शंखनाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर तंज कसा।अमित शाह ने कहा है कि हेमन्त सरकार घुसपैठियों की समस्या सुलझाने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।यहां केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिये आदिवासी लड़कियों से जबरन शादी कर रहे हैं,उनकी ज़मीनों पर क़ब्ज़ा कर रहे हैं, मैं आज हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देता हूं कि वे घुसपैठियों के दुस्साहस को रोकें नहीं तो झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी।अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों से आदिवासियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है।
गृहमंत्री ने कहा कि झारखंड़ में युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो। हम झारखंड में नौकरी देने का काम कर देंगे। अमित शाह ने जिला खनिज निधि की विधि से भी काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा मोदी जी ने खदान क्षेत्रों में रहने वाले विकास के लिए डीएफएफटी की व्यवस्था की। इस कोष में 64 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए। इसमें से 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का फंड सिर्फ झारखंड को मिला। पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में तो सब कुछ ठीक चला,लेकिन अब हेमंत सोरेन सरकार में डीएमएफटी के नियम में बदलाव कर लूट-खसोट को बढ़ावा दिया गया है। डीएमएफटी में काफी पैसा दिया किन्तु राज्य सरकार ने उसे एमपी, एमएलए फंड बना कर छोड़ दिया। डीएमएफटी राशि की जमकर बंदरबांट हुई है।
केंद्रीय गृहमंत्री की बड़ी बातें
हेमंत सरकार के दिन हुए पूरे
सिंहभूम में बोले अमित शाह, कहा- 2024 में फिर नरेंद्र मोदी को बनाएं पीएम।
चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अब सीएम हेमंत सोरेन सरकार के दिन समाप्त हो चुके है।
अमित शाह ने कहा कि झारखंड में इतनी खनिज संपदा है, जिससे पूरे भारत की गरीबी मिटाई जा सकती है।
अमित शाह की सीएम को चेतावनी, हेमंत भाई अब कान खोल कर सुन लो अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी के भविष्य के साथ छेड़खानी करने के लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा।
1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति पर उठाए सवाल
झारखंड बीजेपी के सभी प्रमुख नेता रहे मौजूद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चाईबासा रैली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।





