प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में हेल्थ वैलनेस आर थ्री के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग एसी राकेश रौशन शामिल हुए और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को लेकर कहा कि बेहतर स्वस्थ शरीर के लिए खानपान एवं जागरूकता बहुत ही जरूरी है। अगर इंसान का हेल्थ और वेल्थ दोनों ठीक है तो खुशी अपने आप मिलती है जब लोगों की कुछ स्वास्थ्य समास्याएं आती है तो उसका समाधान लोग अपने अपने तरीके से करते हैं ।इसी समस्याओं के समाधान के पीछे एक नई खोज व अन्वेषण है आर थ्री प्रोगाम,जिसमें लोगों को भोजन से और शारिरिक क्रियाओं से लोग को ठीक किया जाता है।इसमें दवाई नहीं दिया जाता। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी परेशानी और आर्थिक स्थिति दोनों को सुधारना।इसमें स्वेच्छा से लोग जुड़ सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, वीरेंद्र दांगी ,धनेश्वर गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, रामचंद्र महतो, अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू, गणेश महतो, अरविंद मिश्रा ,प्रदीप जयसवाल के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





