प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।इटखोरी प्रखंड ग्राम पकरिया निवासी स्व रोहन रविदास के पुत्र 36 वर्षिय छोटन रविदास की हैदराबाद के निगमपली में मौत हो गयी।





मिली जानकारी के अनुसार छोटन रविदास 10 महीने पहले काम करने के लिए हैदराबाद गया था। 25/12/ 2023 को अपने रूम से काम करने जा रहा था उसी बीच अचानक निचे गिर गया,जिसके बाद चलते रहगीरो ने देखा और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर नजदीकी क्लिनिक लेकर गई‌।जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। निगमपली थाने के पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दिया, जिसके बाद पकरिया से छोटन रविदास के भाइयों ने हैदराबाद फ्लाइट से जा कर शव को बुधवार शाम 8:00 बजे लाया गया। इटखोरी प्रखंड के पकरिया का रहने वाला छोटन रविदास हैदराबाद निगमपली में एक होटल में वेटर का काम करता था। काम करने के लिए जा रहा था चलते-चलते रास्ते में अचानक गिर गया,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। स्व रोहन रविदास के चार पुत्र हैं,जिसमें सबसे बड़ा बेटा गोविन्द रविदास, ईश्वर रविदास, संभू रविदास,छोटन रविदास सबसे छोटा बेटा था, पार्थिव शरीर का पकरिया के फटिक श्मशान घाट में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।