प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला एवं सरजामदा, सुंदरनगर थाना अंतर्गत लायलम-टूइला तथा पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह में छापेमारी कर टीम ने बुधवार 4 अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। साथ ही मौके से टीम ने एक अवैध महुआ शराब भट्टी संचालक सुंदरनगर लायलम टुईला निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार 3 भट्टी संचालकों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है।





