प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की महिलाओं ने सिंदरी के ड्रीम्स लाइट फैमिली रेस्टोरेंट में होली मिलन सह स्थापना दिवस के कार्यक्रम में रंग और गुलाल से धूम मचा दी। कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप एडमिन निलम पाण्डेय व मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिमा सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ की।





मुख्य अतिथि ने कहा कि सिंदरी में महिला पर हुए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है। महिलाओं को पुरुषों के साथ चलने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है। महिलाओं के समर्थन में मोर्चा हरसंभव मदद करेगी।





ग्रुप एडमिन निलम ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और समाज में हर तरह के रंग मौजूद हैं। ग्रुप की सभी महिलाएं इसका आनंद ले रही हैं। इस ग्रुप के सदस्यों ने इसे एक सदस्य से दो वर्षों में 2600 सदस्यों की संख्या तक पहुंचाया है। समाजसेवी राजकुमारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान जरूरी है।





मौके पर ग्रुप एडमिन निलम पाण्डेय, अनिमा सिंह, ममता पाण्डेय, बबीता धीरज, मीना सिंह, मीरा देवी, राजकुमारी देवी, शम्पा सील, रागिनी तिवारी, रीना सिंह, सुनिता उपाध्याय, पुष्पा पाण्डेय, किर्ती पाण्डेय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।