
रियल एस्टेट कारोबारी की सनसनीखेज हत्या, 'काला जादू' के शक में पूर्व पार्टनर ने रची खौफनाक साजिश
कर्नाटक के अनेकल में एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण और हत्या के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के पूर्व बिजनेस पार्टनर मोहन बाबू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के पीछे व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के साथ-साथ 'काले जादू' का अंधविश्वास मुख्य वजह बनकर सामने आया है।
● ब्रेकिंग











