125 केजी सोना,257 करोड़ रुपए कैश,500 चाबियां, जानें इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर अब तक और क्या-क्या मिला
125 केजी सोना, 257 करोड़ कैश, 500 चाबियां, जाने इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर अब तक और क्या-क्या मिला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

कन्नौज।जीएसटी विजिलेंस टीम के निशाने पर आए इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कन्नौज घर पर बरामद हुए पैसे के गिनती की अब शुरूआत हो गई है।पीयूष के घर सोमवार की सुबह कानपुर की तरह एसबीआई की टीम नोट गिनने वाली तीन मशीन को लेकर पहुंची है।पीयूष के घर में भी दो दिन पहले उसकी खुद की नोट गिनने वाली एक मशीन पहले ही मिल चुकी थी।मशीनों से नोटों को गिनने का काम शुरू हो चुका है।जांच अफसरों को अभी तक 500 चाबियां मिली तो है लेकिन ताले सिर्फ 109 ही मिले हैं। 257 करोड़ रुपए कैश,125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। डीजीजीआई के छापे में अभी तक करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
सोमवार की सुबह की सुबह लगभग 10:30 बजे विजिलेंस टीम की निगरानी में बैंक का दस स्टाफ पीयूष जैन के घर पर पहुंचा।इन लोगों को घर के पीछे वाले रास्ते से अंदर ले जाया गया है।बैरहाल पैसा कितना है ये गिनती खत्म होने के बाद ही पता चल पाएगा। मीडिया ने पीयूष के घर पहुंचे बैंक अफसरों से जानकारी करने की कोशिश की तो पहले तो कुछ बताने से इनकार किया। लेकिन ये जरूर कहा कि शाम तक का समय लग सकता है।
छापेमारी में नकदी और गोल्ड के साथ बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के भी कागजात मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कानपुर में चार, कन्नौज में सात, मुंबई में दो, दिल्ली में एक और दुबई में दो प्रॉपर्टी सामने आई हैं। इनमें लगभग सभी संपत्तियां सर्वाधिक पॉश इलाकों में खरीदी गई हैं।
अभी तक आप लोग सुनते थे कि दीवारों के भी कान होते हैं लेकिन कन्नौज में पीयूष के घरों की दीवारें सोना उगल रही हैं और जमीन से पैसे के बंडल निकल रहे हैं। छिपट्टी मोहल्ले में उनके तिलिस्मी मकान में रविवार शाम तक 125 किलो सोना मिला था।इस सोने को लैपटॉप बैग से कुछ बड़े बीस बैगों में सीज किया गया है।नौ बोरे में पैसा भरा हुआ मिला।डीजीजीआई अफसरों ने 50 से अधिक झोलों में 350 फाइलें और 2700 कागजातों को भरा है। पैसा पीयूष के बेडरूम में बेड के अंदर मिला है और कमरे में ही बेड के नीचे लॉकर भी मिले हैं।
डीजीजीआई अफसरों को कन्नौज स्थित परिसरों से 500 चाबियां मिली हैं। ताले खोलने में विजिलेंस टीम को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले चार घंटे तक चाबियों को लगाया गया लेकिन असफल रहने पर एक दर्जन कारीगरों को बुलाकर ताला तोड़ने में मदद ली गई। कारीगरों को अलग-अलग जगहों से लाया गया। जिनके ताले नहीं टूटे, उन्हें कटर से कटवाया गया।पीयूष के किलानुमा घर की दीवारों को तोड़ने और जमीन की खुदाई में जांच टीम को बड़ी सफलता मिली। यही वजह है कि दो दिन से परिसरों को लगातार तोड़ा जा रहा है। अब तहखाने, दीवारें, चैंबर के नीचे गुप्त खजाने की खोज की जा रही है। टीम को अंदेशा है कि दीवारों के बीच या जमीन के नीचे तिजोरियां हैं।
टीम के सूत्रों के अनुसार यही हाल रहा तो पूरा घर खोदना पड़ेगा। इसे देखते हुए एक्सरे मशीन मंगाई है। साथ ही जमीन व दीवारों के पीछे कीमती चीजें खोजने के लिए पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम की भी मदद मांगी गई है। ये टीम लखनऊ से सोमवार को कन्नौज पहुंचेगी। एक गोदाम में इत्र बनाने वाला कंपाउंड मिला है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

