जमशेदपुर।शुक्रवार को अनियमितता के आरोपों में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के 15 डीलरों पर एक साथ कार्रवाई हुई है। इनमें से 12 का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया हैं,तो वही तीन को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) नवीन कुमार ने इन दुकानों का औचक जांच करते हुए अनियमितता पकड़ी है।
इन दुकानदारों को निलंबित किया गया है, मानगो के राम विलास साव लाइसेंस नंबर 94 एच 2017, अशोक कुमार लाइसेंस नंबर 235 एच 2021, सदानंद सिंह लाइसेंस नंबर 114/85, जेजीसीसी कोऑपरेटिव स्टोर ब्रांच-22 लाइसेंस नंबर 109/85, शिव शंकर अग्रवाल लाइसेंस नंबर 47/85, मार्शल महिला समिति लाइसेंस नंबर 06/09, जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के संजय साव लाइसेंस नंबर 236 एच 2021, सत्यनारायण लाइसेंस नंबर 18/2003, हेमंत कुमार महतो लाइसेंस नंबर 26/96, राजेश कुमार उपाध्याय लाइसेंस नंबर 240/2011, शंभु हो लाइसेंस नंबर 59/03 और रामरतन साहु लाइसेंस नंबर 178 एच 2017 शामिल हैं।
इन सभी पर आहार पोर्टल में प्रदर्शित ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार,अगस्त के दौरान 50 फीसदी से कम राशन वितरित करने का आरोप हैं, जबकि महीना बीतने को है। दो ने तो मात्र 21 फीसदी ही राशन बांटे हैं।इस लिए लापरवाही के आरोप में लाइसेंस निलंबन किया गया हैं। सभी से सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
तीन डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया
भुइयांडीह ग्वाला बस्ती के कन्हाई साव लाइसेंस नंबर 55एच/2017, जुगसलाई के आदर्श सहकारी उपभोक्ता भंडार लि. लाइसेंस नंबर 40/85 और जुगसलाई की ही सुलोचना देवी लाइसेंस नंबर 02/91 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन तीनों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। साव पर आरोप है कि कार्डधारक को पूरा अनाज नहीं दिया, आदर्श सहकारी ने बिना सूचना दिए दूसरे कमरे में भंडार बना लिया और स्टॉक जांच में 200 लीटर केरोसिन कम मिला। सुलोचना देवी पर आरोप है कि उसने मो. नौशाद को दुकान दे दी है।





