ब्यूरो प्रमुख,चाईबासा। 20 सूत्री जिला कार्यक्रम प्रभारी मंत्री सह कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंत्री बादल पत्रलेख के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, चाईबासा विधायक दीपक बिरवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई के साथ जिले के अधिकारी पदाधिकारी शामिल हुए।





मंत्री बादल पत्रलेख ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में कई अहम मुद्दे सामने आए हैं, जिसमें कहीं-कहीं प्रखंडों में प्रखंड कर्मियों द्वारा जिले की योजनाओं में लापरवाही बढ़ती जा रही है,जिसको लेकर जिले के उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही उन सारे समस्याओं को दूर करें ताकि जिले में विकास कार्य करने में कोई परेशानी ना हो।साथ ही जिला योजना की बैठक में कहा गया कि जो भी संवेदक जिले में विकास योजनाओं में काम कर रहे हैं उनको फाइनल बिल तब तक ना दिया जाए जब तक जनप्रतिनिधि उन्हें एनओसी न दे दे।जब पूछा गया कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है,जिसको लेकर मरीजों को काफी समस्या आ रही है तो मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है वह जल्द ही इसे दूर करेंगे। वहीं संदर्भ में सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज की बैठक काफी अहम बैठक थी। पूरे 3 वर्षों के बाद जिला 20 सूत्री की बैठक आहूत की गई थी।बैठक में मेरे द्वारा केसीसी लोन में किसानों को आ रही समस्या से मंत्री को अवगत कराया गया है।उन्होंने कहा है कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा।साथ ही सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा के द्वारा जिले को सुखाड़ घोषित करने की भी मांग की गई है।





राज्य में पत्रकारों के प्रति सरकार संवेदन शील राज्य में प्रेस आयोग गठन पर मुख्यमंत्री से करेंगे बात





झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र ज्योतिषी ने चाईबासा में राज्य के कैबिनेट मंत्री बादल पत्र लेख से मुलाकात कर राज्य में प्रेस आयोग के गठन की मांग को रखा इस पर मंत्री बादल पत्र लेख ने कहा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है।आपकी बाते मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।एक बार पुनः उनको याद दिलाया जाएगा सरकार जल्द पत्रकारों के हितार्थ बड़े निर्णय पर मुहर लगायेगी ।