23 अगस्त को रांची में आयोजित होने वाली विशाल रैली को लेकर भाजयुमो ने किया बैठक
बैठक में गोड्डा विधायक अमित मंडल व प्रमंडलीय प्रभारी रविंद्र तिवारी रहे उपस्थित
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहा की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि भाजपा के गोड्डा विधायक अमित मंडल और प्रमंडलीय प्रभारी रविन्द्र तिवारी की उपस्थिति में 23 अगस्त को रांची में आयोजित विशाल युवा आक्रोश रैली को लेकर बैठक सम्पन्न की गई।भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द तिवारी और जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी के साथ बैठक में अनेकों सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोड्डा विधायक अमित मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अगस्त को भाजयुमो के बैनर तले आयोजित युवा आक्रोश रैली के माध्यम से लाखों युवा इस हेमन्त सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगे।हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने एवं नही दे पाने पर बेरोजगारी भत्ता देने एवं ऐसा नही करने पर राजनीति से सन्यास ले लेने का झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर युवाओं को ठगने का काम किया है। झारखंड के युवा अब हेमन्त सोरेन से नियोजन नीति, स्थानीय नीति, रोजगार, JSSC-JPSC में गड़बड़ी के कारणों एवं युवाओं को झूठे वादें कर ठगने का काम करने के विषय में जवाब मांग रहे हैं,जिसका कोई उचित जवाब उनके पास नही है,जिससे झारखंड के युवा अपने को ठगा महसुस कर रहे हैं। मोदी सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सदैव युवाओं के साथ खड़ी है,मोदी सरकार युवाओं के समुचित विकास हेतु विभिन्न विशिष्ट योजनाओं को धरातल पर उतारकर युवाओं के शक्तियों से ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने में दिन-रात लगी है।
अमित मंडल ने कहा कि हेमन्त सरकार के झूठे वादों से ठगे गये झारखंड के हमारे युवा साथियों के ऐसी सभी ज्वलंत प्रश्नों का जवाब मांगने एवं उचित जवाब न मिलने पर पूरजोर हेमन्त सरकार के विरूद्ध विरोध प्रकट कर उनको बेनकाब करने के लिए ही युवा मोर्चा के बैनर तले रांची में विशाल युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी,जिसमें मुझे आशा है कि पाकुड़ से भी हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश के साथ यहां के युवाओं का आवाज बन इस युवा आक्रोश रैली में भाग लेंगे, ताकि इस झूठ-लूट एवं ठगी की राजनीति कर सत्ता पाने वाले हेमन्त सरकार को न केवल झारखंड की जनता के सामने बेनकाब कर आने वाले विधानसभा चुनावों में झारखंड को इस झूठ-लूट की सरकार से पूरी तरह मुक्त कराकर क्षेत्र में बदलाव लाएगी, बल्कि भाजपा की सरकार आने पर निश्चय फिर बंगलादेशी घुसपैठियों से क्षेत्र को निजात दिलाने के साथ युवाओं के समुचित विकास एवं विकसित झारखंड का मार्ग प्रशस्त होगा।
मौके पर जिला महामंत्री रूपेश भगत,जिला कार्यालय मंत्री रवि शंकर झा,जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल,सुशांत कु0 घोष, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, संजीव भगत आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





