पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित अस्सलाम एजुकेशनल सेंटर के प्रांगण में 23 जून को ईद मिलन समारोह और पाकुड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,जिसको लेकर तमाम तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी फारोग अहसान ने दी।बुधवार को पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू न कहा कि 23 जून को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी,जिसमें पाकुड़ विधानसभा अंतर्गत दोनों प्रखंड बरहरवा और पाकुड़ सदर के केंद्रीय समिति सदस्य,जिला समिति,प्रखंड समिति,पंचायत समिति और हजारों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।उक्त कार्यक्रम में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विचार मंथन किया जायेगा।साथ ही कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के क्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सरफराज अहमद,अब्दुल मालिक,मीडिया प्रभारी फारोग अहसान सहित अन्य मौजूद थे।





