पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लोहरदगा। जिला परिषद लोहरदगा के डाक बंगला में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लोहरदगा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष उदय शेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 25 अगस्त को लोहरदगा जिला क्षत्रिय समाज सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उक्त सम्मेलन को किस प्रकार से सफल करना है और सभी लोगों की सहभागिता कैसे सुनिश्चित करें इस पर मंथन कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया।





इस अवसर पर अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि आने वाले सम्मेलन में सभी लोगों का योगदान और सक्रियता से कार्यक्रम को भव्य बनाना है।आने वाली पीढ़ी क्षत्रिय समाज के लोगों के त्याग और बलिदान को आदर्श माने और जिस प्रकार से क्षत्रियों ने सर्वजन हित,धर्म,प्राण और सम्मान की अगुवाई की उस पर सभी लोग चलें और पुनः क्षत्रिय राष्ट्र का अगुवा बनकर राष्ट्र सर्वप्रथम सर्वोपरि के मार्ग पर लोग चलें।इस विषय को वर्तमान काल में सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।





इस बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लोहरदगा जिला अध्यक्ष उदय शेखर, संरक्षक पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अजय शाहदेव,भोला सिंह,उपाध्यक्ष लाल जितेन्द्र नाथ शाहदेव,महासचिव जयंत कुमार सिंह,सचिव अमित कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंह,त्रिपुरारी सिंह, लाल दीपक नाथ शाहदेव,अमिन्दर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।