पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले आगामी 29 जून को भूमि एवं राजस्व से संबंधित विशेष लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई।





बैठक में राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, विस्थापन मामले, उपरोक्त मामलों के मुआवजा समेत अन्य सहायक मामले को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा आगामी 29 जून को होने वाले भूमि एवं राजस्व से संबंधित विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिया गया।





इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, जिले के कोल कंपनी के पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि से संबंधित सभी अधिकारी गण मौजूद रहे।