प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। शुक्रवार को जिले की मेजबानी मे प्रमंडल स्तरीय फ्री सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन कर्जन ग्राउंड मे हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीला लाकड़ा की देखरेख में संपादित किया गया।जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग प्रदान किया।पूरे फुटबॉल प्रतियोगिता को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक उतारने में नोडल पदाधिकारी के रूप में खेल शिक्षक मधुसूदन कुमार का विशेष योगदान रहा। वही मंच का सफल संचालन वंदना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।





यह प्रतियोगिता दिनांक 2 अगस्त से 4 अगस्त तक संचालित किया गया।कुल 3 दिनों में प्रमंडल के 7 जिलों से आई हुई बालक बालिकाओं की टीम ने फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभाई।इस प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष के बालक के अंतर्गत हजारीबाग एवं बोकारो की टीम भिड़ी,जिसमें बोकारो की टीम 5 गोल से विजायी रही। धनबाद एवं गिरिडीह की टीम भिड़ी ,जिसमें धनबाद के तीन -एक से विजायी रही। चतरा एवं रामगढ़ की टीम भिड़ी,जिसमें रामगढ़ की टीम 3 गोल से विजायी रही।सेमीफाइनल में बोकारो एवं धनबाद की टीम भिड़ी,जिसमें बोकारो की टीम दो गोल से विजायी रही तथा रामगढ़ एवं कोडरमा की टीम में रामगढ़ की टीम विजायी रही।फाइनल में बोकारो एवं रामगढ़ की टीम भिड़ी,जिसमें बोकारो की टीम 5 गोल से विजायी रही।बालिकाओं वर्ग में रामगढ़ एवं चतरा की टीम भिड़ी,जिसमें रामगढ़ की टीम तीन गोल से विजायी रही। गिरिडीह धनबाद की टीम जिसमें धनबाद की टीम 3 गोल से विजयी रही ।





कोडरमा एवं बोकारो की टीम भिड़ी,जिसमें बोकारो दो गोल से विजायी रही। सेमीफाइनल में रामगढ़ एवं धनबाद की टीम आपस में भिड़ी,जिसमें रामगढ़ की टीम 2 गोल से विजायी रही तथा बोकारो एवं हजारीबाग की टीम भिड़ी,जिसमें हजारीबाग की टीम 2 गोल से विजयी रही।फाइनल में रामगढ़ और हजारीबाग की टीम भिड़ी,जिसमें रामगढ़ की टीम एक गोल से विजायी रही। 14 वर्ष तक के बालक में रामगढ़ एवं हजारीबाग की टीम भिड़ी,जिसमें हजारीबाग की टीम एक गोल से विजायी रही ।बोकारो एवं गिरिडीह की टीम भिड़ी,जिसमें बोकारो की टीम 2 गोल से विजायी रही। कोडरमा एवं चतरा की टीम भिड़ी ,जिसमें चतरा की टीम 2-1 से विजायी रही। सेमीफाइनल में हजारीबाग एवं बोकारो की टीम भिड़ी, जिसमें हजारीबाग की टीम तीन गोल से विजायी रही ।चतरा एवं धनबाद की टीम में धनबाद की टीम विजायी रही।फाइनल में हजारीबाग एवं धनबाद की टीम भिड़ी,जिसमें धनबाद की टीम 3-0 से विजायी रही।





इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों , प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं ओलंपिक एशोसिएशन के रेफरी का योगदान रहा।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से संजय तिवारी नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, वागेश पांडे, गौरव कुमार ,अजय नारायण दास, ओम प्रकाश कुमार, अभय कुमार, प्रभु कुमार साव, रवि कुमार, लालिमा लकङा, पवन कुमार, अनूप कुमार, प्रवीण कुमार पांडे, दीपक कुमार मेहता अनूपमा रानी, मीनाक्षी अंबसठा, देवदत्त कुमार पाठक, सुनील यादव, संजू कुमारी, पंकज कुमार, राजकुमार दास ,सुरेंद्र कुमार महतो एवं अन्य सभी खेल शिक्षक के साथ-साथ कई और बीआरपी सीआरपी का विशेष योगदान रहा।