पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।पुलिस ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक लाद कर वधशाला ले जाए जाने के क्रम में दो ट्रकों को पकड़ा। 85 पशुओं को मुक्त कर सभी चालक और खलाशी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा की ओर से बिरनी के तरफ होकर धनबाद की ओर जाने वाली मार्ग पर अवैध तरीके से पशुओं को ट्रक में लोडकर ले जाया जा रहा है। तत्पश्चात बिरनी थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
उक्त जांच में ग्राम माखमारगो के पास वाहन चेंकिग के दौरान दलांगी बंगराकला की ओर से एक ट्रक आगे दिखाई दिया,जिसे रोक गया। परंतु उसने गाड़ी को बढ़ाकर भगाने का प्रयास किया।परंतु मंझिलाडीह के पास उक्त ट्रक को रोका गया,जिसके उपरांत वाहन की जांच की गई,जिसमें जानवरों को कूर्रतापूर्वक लेकर जाया जा रहा था। उसी के ठीक कुछ ही देर बाद पुलिस को उसी रास्ते पर गाम-माखमारगो के तरफ से एक और ट्रक आते दिखाई दिया,जिसे भी जांच करने पर उसमें भी जानवरों को ठूस- ठूस स कर ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रक पर लदे जानवरों की कागजात मांगने पर साथ चल रहे चालक सहयोगियों के द्वारा कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। तदोपरांत वाहन एवं जानवरों को जप्त किया गया,जिसमें कुल 85 (बछड़ा) जानवरों को जप्त किया गया,
जिसे वधशाला के लिए लेकर जाया जा रहा था।
इस क्रम में ट्रक सं जेएच 09बीडी9223 पर सवार 1 चालक नन्दे कुमार उम्र 21 वर्ष करीब पिता स्व श्री यादव साकिन लाखबतविगहा, थाना गोविन्दपुर, जिला नवादा (बिहार) और उपचालक कुन्दन कुमार उम्र 20 वर्ष करीब पिता इन्द्रदेव यादव साकिन चमरडीहा, थाना राजगीर, जिला नालन्दा (बिहार), मो. शम्स तबरेज उम्र 38 वर्ष पिता स्व इस्लाम कुरैशी ग्राम हरिहरगंज थाना नासरीगंज, जिला रोहतास (बिहार), सरफराज आलम उम्र 32 वर्ष करीब पिता स्व जलील कुरैशी ग्राम हरिहरगंज थाना नासरीगंज, जिला रोहतास (बिहार) एवं ट्रक सं० जेएच 04 एल0-9967 पर सवार चालक छोटू यादव उम्र करीब 37 वर्ष पिता स्व बिन्दा यादव स्थाई पता ग्राम गिरियक, थाना गिरियक, जिला नालन्दा, वर्तमान पता सेक्टर 09 खटाल थाना हरला, जिला बोकारो, श्रवण यादव उम्र करीब 32 वर्ष पिता प्रभु यादव साकिन अतवरबिगहा थाना थरथरी, जिला नालन्दा 07 इन्द्रदेव प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष पिता राजेन्द्र प्रसाद यादव ग्राम थानुविगहा, थाना थरथरी, जिला नालन्दा (बिहार), शैलेन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष पिता द्वारिक पासवान ग्राम झमटा, थाना सारे, जिला नालन्दा (बिहार) के विरूद्ध बिरनी थाना कांड सं0 04/24, दिनांक 07.01.2024, धारा-414/34 भादवि एवं 11 क्रुएल्टी एनिमल एक्ट 1960 एवं 12 झारखंड बोवाइन एनिमल प्रिवेंशन ऑफ स्लॉटर एक्ट 2005 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया,जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं बरामद कुल 85 जानवरों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से मधुबन गौशाला में सुपूर्द किया गया।दोनों ट्रक पर लोड किया कुल85 जानवर थे।सभी जानवर बछड़ा है, जिसकी उम्र करीब 3-4 वर्ष की होगी।





