9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गिद्धौर में खेलों का होगा भव्य आयोजन





पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी तथा एथलेटिक्स का होगा आयोजन





विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी नगद पुरस्कार राशि





प्रतिनिधि,चतरा।पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय चतरा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 9 एवं 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जवारहर लाल नेहरू स्टेडियम गिद्धौर में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।





इस आशय की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने बताया कि पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर स्पर्धा हॉकी एवं फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा।वहीं सभी स्पर्धाओं में पुरस्कार राशि पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग होगी। फुटबॉल- विजेता - 21,000, उपविजेता - 15,000,तृतीय स्थान -11,000 एथलेटिक्स- प्रथम स्थान-5,000,द्वितीय स्थान -3,000, तृतीय स्थान - 2,000 हॉकी- विजेता - 21,000,उपविजेता - 15,000,तृतीय स्थान -11,000 तीरंदाजी- प्रथम स्थान-5,000,द्वितीय स्थान -3,000,तृतीय स्थान - 2,000





जिला खेल पदाधिकारी ने आगे बताया कि खेल नियम के अनुसार खेला जाएगा। इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के चतरा जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट के मूल एवं छायाप्रति के साथ जिला खेल कार्यालय, समाहरणालय चतरा में दिनांक- 5 अगस्त 2023 अपराह्न 5 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी।उन्होंने बताया कि खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं का लाना होगा।तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयं के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा।





तुषार राय ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 8 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय चतरा के हेल्प लाइन नंबर 8083771175, 7870238999, 9304119683 पर संपर्क किया जा सकता है।