रांची।झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लातेहार जिले में पिछले 10 दिनों में दो हाथियों की मौत पर सख्त होते हुए स्वतः संज्ञान ले लिया हैं।अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने मीडिया में हाथियों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पर्यावरण सचिव और हेड ऑफ फॉरेस्ट को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। अदालत ने सरकार से बताने के लिए कहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। क्या कोई बीमारी फैल रही है,या नियमित पेट्रोलिंग नहीं की जा रही है,क्या जंगल में मरे हुए जानवरों के मांस खाने वाले जानवरों की कमी हो गई है। अगर यदि ऐसा है तो यह बहुत गंभीर मामला है। दोनों अधिकारियों को 16 सितंबर को ऑनलाइन अदालत में हाजिर होकर जवाब देना है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार में 30 अगस्त और नौ सितंबर को दो हाथियों की मौत हो गई थी। लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम अंतर्गत हाड़ी जंगल में नौ सितंबर को हाथी के एक बच्चे का शव मिला था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के अधिकारी सहित कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे थे। हाथी के बच्चे की हुई मौत के बाद हाथियों का झुंड इसी जंगल में जमा हुआ है और झुंड बहुत उग्र दिखाई दे रहा है। गुरुवार को वन विभाग पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्यवंशा ठाकुर और डॉ विजय कुमार सिन्हा व बेतला की पीटीआर की टीम ने मृतक हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया।हाथी के कई अंगों को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए बाहर भेजा गया है। टीम ने हाथी की हुई मौत के कारणों की जानकारी के लिए मेटल डिटेक्टर से अगल-बगल की जांच की गई है। बालूमाथ रेंजर ने कहा कि हाथी की मौत लगभग तीन-चार दिन पहले हो गई थी। लातेहार जिले में हाल के दिनों में हाथी के बच्चे की यह दूसरी मौत है। 30 अगस्त को चंदवा प्रखंड में एक हाथी के बच्चे की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। इसी मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब तलब किया है।
HC ने दस दिनों में दो हाथियों की मौत पर सख्त होते हुए लिया स्वत:संज्ञान,मांगा सरकार से जवाब
HC ने दस दिनों में दो हाथियों की मौत पर सख्त होते हुए लिया स्वतः संज्ञान,मांगा सरकार से जवाब <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

