पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में NEET- UG 2024 परीक्षा में हुई अनियमितताए और ग्रेस मार्क्स वीसी देने से परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार रविवार शाम 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।





इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक,जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन,प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम,जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह,उपाध्यक्ष गुलाम अहमद,देबू विश्वास,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज,रामविलास महतो, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख,मुजीबुर रहमान,फरमान अली, हबीबुर रहमान,हारून रशीद,आरिफ हुसैन,मिथुन मरांडी, नसीम आलम,अजमल शेख,मंसूर शेख,गुलाम रसूल,सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।