बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी रैली कैंसिल हो गई है। उनकी रैली को लेकर काफी सियासी हलचल भी देखने को मिल रही है। पहले पता चला था कि उनकी व्यस्तता के कारण सभा को रद्द कर किया गया लेकिन अब इसमें बुलडोजर का एंगल सामने आया है। पता चला है कि नीतीश कुमार की राह में उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रोड़ा बन रहा है।