पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागाव।प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।प्रखंड के सभी विभागों में कार्यरत पदाधिकारी,कर्मचारी और रोजगार सेवक की बैठक हुई,जिसमें मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना,अबुवा आवास योजना, 15वें वित्त आयोग,पंचायत सुदृढ़ीकरण,खाद्य आपूर्ति,कल्याण विभाग और अन्य विभागों की समीक्षा की गयी।साथ ही अपूर्ण और लंबित कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।





बैठक में प्रखंड आपूर्ति सांख्यिकी पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार,बीपीओ हीरो महतो, अरूण महतो,प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, मुखिया संघ सचिव वासुदेव यादव, मुखिया कविता देवी, मुखिया गीता कुमारी, मुखिया बेबी देवी, मुखिया लीलावती देवी,सुलेखा कुमारी,पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष खुश नारायण मेहता, पंचायत सचिव अशोक तिवारी ,जगन्नाथ यादव ,स्वाति कुमारी अलका कुमारी, रंजू कुमारी, धीरज कुमार, गोपाल कुमार ,रोजगार सेवक सुबोध कुमार सिंह ,तूफानी महतो, संदीप कुमार, फ़ज़रुल रहमान, योगेश्वर रविदास, मुकेश कुमार, शंभू रविदास, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, सहित सभी विभागों के पर्यवेक्षक, मुखिया पंचायत सचिव और रोजगार सेवक सहित प्रखंड कर्मी भी उपस्थित हुए।