लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ के चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से तस्करी का सोना लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे एक तस्कर को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट से सोना बाहर निकलवाने वाले कस्टम के हवलदार को भी गिरफ्तार किया गया है।इसके पास से नौ किलो सोना मिला है और इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ बताई जा रही है। यह सोना रियाद से आने वाली फ्लाइट से लाया गया था। डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी की राजधानी रियाद से आने वाली फ्लाइट से सोना लखनऊ आने की सूचना मिली थी।सूचना पर टीम सुबह से ही अलर्ट थी।फ्लाइट आने के थोड़ी देर बाद एक पैसेंजर बाहर आया और पोर्टिकों में खड़ी एसयूवी कार में बैठ गया।उसके बैठते ही एसयूवी फर्राटा भरने लगी।टीम ने काफी दूर तक पीछा कर एसयूवी को आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया। तलाशी लेने पर सोने के 77 बिस्किट मिले, जो बेल्ट व अंडरवियर में बनी जेब में रखे गए थे। अधिकारियों ने बताया, सोने का वजन नौ किलो है। इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए है। पकड़े गए हैंडलर ने बताया कि उसे यह सोना मुजफ्फरनगर पहुंचना था। उसने बताया कि कस्टम के एक हवलदार की मदद से सोना एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया था। इसपर टीम ने हवलदार को भी गिरफ्तार कर लिया।
अंडरवियर में छिपाकर रियाद से लाया गया 4.5करोड़ का सोना आगरा एक्सप्रेस वे पर पकड़ा गया
अंडरवियर में छिपाकर रियाद से लाया गया 4.5 करोड़ का सोना आगरा एक्सप्रेस वे पर पकड़ा गया <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

