अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओपन एम्फी थियेटर में योग कार्यक्रम का आयोजन
योग मन,शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मददगार:डॉ मुनीष गोविंद
योग स्वस्थ जीवन के साथ स्वस्थ समाज निर्माण के भी आवश्यक:कुलसचिव
पूर्वांचाल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झील परिसर स्थित ओपन एम्फी थियेटर परिसर में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के बैनर तले शुक्रवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग शामिल हुए।
योगाचार्य मनीष कुमार ने सुबह पांच बजे से 7 बजे के बीच मौजूद लोगों को सूर्य नमस्कार,पद्मासन,चक्रासन,मयुरासन, वक्रासन,ताड़ासन,प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण योग कराए। साथ ही ध्यान, संकल्प और शांति पाठ भी कराए गए।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि योग हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए,क्योंकि निरोग रहने का उत्तम साधन योग है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के साथ साथ स्वस्थ समाज निर्माण के लिए भी आवश्यक है।कहा कि योग मन,शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मददगार है।मुनीष गोविंद ने कहा कि योग द्वारा ही शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।
कुलपति डॉ. पीके ने कहा कि हर उम्र के लोगों के लिए योग जरूरी है। योग अपनाने से कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही एकाग्रता, स्मरण शक्ति बढ़ाने, कार्य क्षमता बढ़ाने और तनाव दूर करने का भी बेहतर जरिया योग है। बताते चलें कि अरेबिक व जुम्बा के प्रशिक्षक दीपक कुमार ने म्यूजिक के जरिए योगाभ्यास कराया, जिसे मौजूद लोगों ने आनंद पूर्वक किया। वहीं योग में पीजी कर रहे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई कठिन योग भी किये और उसके लाभ से भी अवगत कराया।
योगाभ्यास के दौरान विश्वविद्यालय से ये रहे मौजूद
योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पीके नायक, कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद के अलावा डीन एडमिन डॉक्टर एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉक्टर एमके मिश्रा, वोकेशनल डायरेक्टर डॉक्टर विनोद कुमार, एआर विजय कुमार, एआर ललित कुमार, एआर माधवी मेहता, डॉक्टर अरविंद कुमार, एनएसएस अधिकारी डॉक्टर रोजिकांत, डॉक्टर प्रीति व्यास, रितेश कुमार कुमारी सीमा, अजय बर्नवाल,संजय दांगी,अमित कुमार,राहुल रजवार,पंकज प्रज्ञा,मुकेश कुमार,कुमारी काजल सोनी, रविकांत कुमार,प्रभात कुमार,प्रभात किरण,रोहित कुमार, रोहित मिंज,कैलाश कुमार,संजय कुमार,आशा गुप्ता,कोमल कुमारी, डॉक्टर आलोक राय, अजय, मोहम्मद जाहिद,मुकेश कुमार,राजेन्द्र कुमार सहित प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।





