ग्रेटर नोएडा।पाकिस्तान से सचिन के प्यार में भारत आई तीन बच्चों की मां सीमा हैदर को अक्सर सुर्खियों में बने रहना आता है।खास मौकों पर सीमा हैदर अपना वीडियो भी समय-समय पर जारी करती रहती हैं।अब दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी सीमा हैदर का वीडियो सामने आया है।वीडियो में सीमा हैदर,सचिन और अपने बच्चों के साथ घर की छत पर योगा करती हुई नजर आ रही है।
पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया।सीमा हैदर और सचिन ने भी योग दिवस मनाया है।सीमा हैदर और सचिन ने अपने बच्चों के साथ घर की छत पर योग किया है।खुद सीमा हैदर ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।सीमा हैदर ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि योग दिवस पर योग करते वह काफी खुश हैं।
सीमा हैदर का ये भी कहना है कि जब वह पाकिस्तान में थी, तब भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग वाले कदम की काफी तारीफ करती थी।सीमा हैदर ने कहा कि योग से उन्हें काफी शांति मिलती है।जब भी लोग उनके बारे में तरह-तरह की बाते करते हैं, उन्हें गालियां देते हैं और उनकी आलोचना करते हैं तब भी वह काफी शांत रहती हैं।ये सब योग से ही संभव है।
आपको बता दें कि सीमा हैदर केस पूरे देश में काफी चर्चाओं में रहा था। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन और पाकिस्तानी सीमा हैदर की मुलाकात पब्जी खेलते समय हुई थी। पब्जी खेलते-खेलते दोनों प्यार कर बैठे। फिर सीमा अपने पति को छोड़कर 3 बच्चों को लेकर अवैध तरीके से ग्रेटर नोएडा सचिन के पास आ गई।भारत आकर सीमा ने सचिन के साथ हिंदू रीति रिवाजों से शादी भी की थी।सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है।सीमा हैदर सचिन और उसके परिवार के साथ ही रह रही है।फिलहाल इस मामले की जांच अभी भी चल रही है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति भी अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान लाने की कोशिश कर रहा है।





