विशेष संवाददाता,जमशेदपुर। भारतीय इतिहास के पराक्रमी योद्धा महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की कोल्हान इकाई ने जमशेदपुर के साकची मैरिन ड्राइव स्थित उनकी अमर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से प्रभा सिंह, सरोज सिंह, सुनंदा सिंह, मंजू सिंह, ज्ञानती सिंह, पुर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, प्रतिभा सिंह, माधवी और नीलम सिंह सहित अन्य उपस्थित थीं।
माल्यार्पण के उपरांत वीरांगनाओं ने महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र को और मजबूत बनाने संकल्प लिया।





