लखनऊ।सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय विश्व न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विश्व के न्यायविदों व कानूनविदों का एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल 17 जुलाई, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से ऑनलाइन आयोजित होगा। कोरोना महामारी के दौर में विश्व में न्याय, शान्ति, सुरक्षा व मानवता का कल्याण विषय पर आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 27 देशों के न्यायविद व कानूनविद ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विश्व समुदाय आज विभिन्न वैश्विक समस्याओं व विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है जिसका समाधान और प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था एवं विश्व संसद के माध्यम से और न्यायपालिका के सहयोग से ही संभव हो सकता है।हरिओम शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कोरोना महामारी के बाद की वैश्विक विश्व व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा-परिचर्चा की जायेगी। सम्मेलन के प्रतिभागी देशों में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अर्जेन्टीना, आर्मीनिया, आस्ट्रेलिया, भूटान, बोस्निया एण्ड हर्जेगोविना, ब्राजील, क्रोएशिया, कोस्टारिका, इक्वाडोर, इजिप्ट, इश्वातिनी, फिजी, गुयाना, इटली, किर्गिज रिपब्लिक, मंगोलिया, मोजाम्बिक, नीदरलैण्ड, फिलीपीन्स, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, स्विटजरलैण्ड, त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो, युगांडा, अमेरिका एवं भारत प्रमुख हैं। शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डा. जगदीश गाँधी के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है, जो निश्चित रूप से दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने और विश्व के ढाई अरब बच्चों का भविष्य बचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और पूरे विश्व समाज को एक नई दिशा देगा।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सीएमएस में 27 देशों के न्यायविद व कानूनविद ऑनलाइन करेंगे प्रतिभाग
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सीएमएस में 27 देशों के न्यायविद व कानूनविद ऑनलाइन करेंगे प्रतिभाग <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

