प्रतिनिधि,बड़कागांव। अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज बड़कागांव प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह पंकरी बरवाडीह के भोक्ता स्थान में प्रखंड अध्यक्ष जगतनंदन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता व निरंजन साव के संचालन में संपन्न हुआ। समारोह का शुरुआत समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर शुरू किया गया। तत्पश्चात समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर फगुआ गीत गाए।
कार्यक्रम में उपस्थित बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कही कि होली भाईचारगी का संदेश देता और ऐसे मौके पर घर से निकलकर समाज के लिए भी समय निकालना चाहिए,जिससे एक दुसरे से मिलकर प्रेम स्नेह व आशीर्वाद बांट सकें। वहीं सभी का जीवन अच्छे रंगों से भरा रहें और आगे बढ़ें, यही होली की शुभकामना है।
इस मौके पर समाज के युवा समाज सेवी रांची महानगर पंकज कुमार कश्यप,कुंज बिहारी साव,कौलेश्वर साव,ने भी संबोधित करते हुए समाज को एकता की सुत्र में बंधे रहने का संदेश देते हुए होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड अध्यक्ष जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, सचिव कैलाश साव, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार साव, मोहन साव,पदूम साव, धनेश्वर प्रसाद, बड़कागांव पुर्वी पंचायत मुखिया बिमला देवी , मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, हिरालाल साव, जितेंद्र साव, रंजीत साव, शिवनारायण साहु,आशीष कुमार साव, तिलेश्वरी देवी,सहित सैकड़ों समाज के महिला पुरूष मौजूद रहें।





