प्रतिनिधि,जमशेदपुर।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल में रविवार को संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह उपस्थित थे।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया। जिसके बाद संस्थापक वरुण कुमार द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। जहां समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांधा, वहीं होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई।कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।
कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति ने जोश को दोगुना कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना के सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ साथ मातृशक्ति की भी सहभागिता रही। जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा संगठन गीत गाया गया। साथ ही ढोलक और झाल की थाप के साथ साथ होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया। विशेषकर उमेश सिंह द्वारा गाए गए गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उमेश शर्मा और प्रकाश पूरी ने अपने गीत भी प्रस्तुत किए। मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।
मातृ शक्ति की अध्यक्षा मंजुला ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृशक्ति सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया।इस मौके पर वेद प्रकाश, संतोष कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, अमरदीप समद, अवधेश कुमार, विनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह, विजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, रमेश सिंह, उमेश शर्मा, कुंदन सिंह, अशोक कुमार, दीपक शर्मा, धनंजय निर्दोष, गौतम लालजी, निखिल, आमोद, गौतम, संतोष मिश्रा, विनेश प्रसाद, मृत्युंजय, पंकज शर्मा, संजय, बिरजू, अजय कुमार सिंह, राजेश, कृष्णा मोहन सिंह, संगठन के नए सदस्य कुमार विकास, मातृशक्ति से मंजुला, पूनम वीना, मृदुला, माधुरी, शर्मिला, कंचन, स्वाति समेत अन्य मौजूद थे।





