अखिल भारतीय महायादव महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक
शिक्षा का देध वह शेरनी का दुध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा:शोभा यादव
जो भी सरकार अहिर रेजिमेंट की घोषणा करेगी,उसे ही भारतवर्ष के यादव समाज का समर्थन मिलेगा
प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के ब्लॉक कैंपस में मंगलवार को यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रत्याशी रहे अरुण कुमार यादव, संयोजक नीलम देवी, यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव, संयोजक रंजन यादव शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिद्धौर प्रखंड प्रमुख अनीता यादव एवं हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी मौजूद थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी यादव उर्फ भोला यादव तथा संचालन चैतु यादव ने किया। कार्यक्रम को कई बक्ताओ ने संबोधित किया। अगामी पांच नवंबर को चतरा के बाबा घाट मैदान में अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा आहुत शताब्दी समरोह शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया गया।कार्यक्रम को नीलम देवी ने संबोधन करते हुए यादव समाज की एकजुटता पर जोर दिया।उन्होंने शिक्षा के बिना समाज को अधूरा बताया।
शोभा यादव ने कहा कि शेरनी का दूध जो पिएगा वही दहाड़ेगा।वहीं अरुण कुमार यादव ने कहा कि 5 नवंबर को चतरा में बहू बेटी सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो और चतरा को यादव मय बना दें।जितेंद्र यादव ने कहा रेंजगला युद्ध में यादवो ने चीनी सैनिकों को छठी का दूध पिलाया था और भारत का नाम विश्व में नाम रौशन किया था।
कार्यक्रम को लोकसभा प्रत्याशी रहे रंजन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार अहिर रेजीमेंट की मांग को पूरा करेगा उसे ही पूरे भारतवर्ष के यादव सपोर्ट करेंगें। चतरा लोकसभा में जो पार्टी सेंबुल देने का काम करेगा,उसे सपोट होगा और यादव समाज जिताने का काम करेगा।
राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने बहनों की भागीदारी बैठक में सुनिश्चित करने के लिए लोगों से आह्वान किया।कार्यक्रम में चार जिला के संयोजक नीलम यादव, हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी,प्रतापुर से सुर्यदेव यादव, जितेंद्र कुमार यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार यादव, नन्दकिशोर यादव, हंटरगंज मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ,कपिल देव यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, यदुनंदन यादव,मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, भगवान यादव,सीतेश्वर यादव, सूबेदार यादव,सहित काफी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।





