प्रतिनिधि,चतरा।अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक गुरुवार को यादव होटल में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय यादव महासभा के युवा मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष विकास चंद्र यादव उपस्थित थे।
बैठक में चतरा नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से कालीचरण यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार यादव एवं संचालन वार्ड पार्षद बासुदेव यादव के द्वारा किया गया। कालीचरण यादव को युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बनने के बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि समेत अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं नगर के सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा शताब्दी समारोह को सफल बनाने पर भी विशेष चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार यादव ने कहा कि 5 नवंबर 2023 को होने वाले शताब्दी समारोह चतरा के बाबा घाट मैदान में आयोजित किया जाएगा।समारोह को सफल बनाने के लिए अपने समाज के बुद्धिजीवियों को सहयोग करने की जरूरत है। वहीं अखिल भारतीय यादव महासभा के नवनियुक्त युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कालीचरण यादव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है उसे मैं पूरा करूंगा।
बैठक में नरेश यादव, मनीष कुमार गोप, बिकास यादव, वेद प्रकाश, जगदीश यादव, सुजीत कुमार, ललन यादव, निर्मल कुमार, अमर कुमार, बैजू यादव, वीरू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।





