लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव होना है।विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं में भीषण जुबानी जंग चालू हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी भाजपा पर तेज हमला करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने भाजपा सांसदों के गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेने को लेकर तंज कसा है।सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा, सुना है वो भाजपा गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेगी जिसने जनता की सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी, महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया, किसान-मजदूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सबका उत्पीड़न किया, काम-रोजगार दिया नहीं, रोजी-रोटी और छीन ली। सपा प्रमुख ने इससे पहले कहा था कि भाजपा अपने यूपी के सांसदों से यूपी की दुर्दशा व दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है कि दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है। भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इनको उठाकर और हटाकर ही दम लेगी।आंकलन बाद में और झूठी तारीफ़ पहले, वाह रे भाजपा। आपको बता दे कि भाजपा ने यूपी के सभी सांसदों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के संबंध में एक किताब दी हैं।एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय शिल्पियों द्वारा निर्मित एक बैग में मुख्यमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालती किताबे है। राज्य सरकार के लगभग 52 महीनों के कार्यकाल में जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों, उनके सफल क्रियान्वयन और उपलब्धियों को दर्शाती एक पुस्तक के अलावा एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रकाशित एक पुस्तिका भी थी। इसी दिशा में उनको उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की गई जिससे वह उत्तर प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों को गांव-गांव के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकें।
अखिलेश का तंज:भाजपा अब जनता का आशीर्वाद लेगी जिसने उसकी सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नही दी
अखिलेश का तंज:भाजपा अब जनता का आशीर्वाद लेगी जिसने उसकी सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

