उन्नाव। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की भाजपा झूठी पार्टी है इसे हटाइए। उन्नाव जिले के सरौसी गांव के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मौजूद समूह को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल करते हुए ब्लाॅक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी और महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए पूर्व सपा प्रमुख ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी। मंत्री रहे मनोहर लाल को नमन करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि आज यहां बड़ी रैली होनी थी जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। सपा प्रमुख ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनोहर लाल जीवनभर गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाते रहे और उनके लिए संघर्ष करते रहे।सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है और भाजपा की सरकार रही तो इसी तरह बेरोजगारी बढ़ती रहेगी, न नौकरी मिलेगी और न ही रोजगार मिलेगा। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, वादा तो पूरा नहीं किया उल्टे मंहगाई इतनी बढ़ा दी कि जो मुफ्त में सिलेंडर मिले थे वह भी मंहगाई के चलते भराए नहीं जा सकते।सपा प्रमुख ने कहा कि बड़े बड़े कार्यक्रम करके उद्योग लाने के दावे किये गये थे लेकिन बताइए कितना निवेश आया। मंहगाई बढ़ा दी, किसान की आय दो गुनी कर नहीं पाए बल्कि उनकी आय कम कर दी है। रोजगार दिये नहीं बेरोजगारी बढ़ गयी। सपा प्रमुख ने कोरोना वायरस पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी सबके सामने है, तीसरी लहर की चर्चा है पर भाजपा सरकार इसके लिए क्या तैयारियां कर रही है, पता नहीं? सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है, वह गुमराह करती है। सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया।सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय नेताओं, पत्रकारों आदि कई लोगों की जासूसी की खबरें है। भाजपा का राज्य विधानसभा, संसद तक भारी बहुमत है, फिर उसे जासूसी कराने की क्या जरूरत आ पड़ी? जासूसी करना दंडनीय अपराध है।
अखिलेश ने कहा बीजेपी झूठी पार्टी है,इसे हटाइए
अखिलेश ने कहा बीजेपी झूठी पार्टी है ,इसे हटाइए <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

