लखनऊ।कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों,पूर्व सांसद, विधायकों, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात में इस बात साफ कर दिया है कि यूपी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी महत्वपूर्ण फैसलों में सांगठनिक महत्व हर हाल मे अनिवार्य होगा।प्रियंका ने कहा कि अगले सात महीनें यूपी कांग्रेस के शानदार भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक होने वाले हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेसजनों को खुद के राजनैतिक स्वाभिमान और सम्मान के लिए कमर कसते हुए जन आंदोलन की पहचान के साथ संगठन खड़ा करते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करना होगा। प्रियंका ने कहा कि पार्टी अपने दमखम और मजबूत संगठन के साथ बेतहाशा मंहगाई, प्रदेश में बेकाबू हो रही बेरोजगारी, खेत मजदूरों, मझोले किसानों की दुर्दशा और प्रदेश में बढ़ रही महिला हिंसा, अपराध और सरकारी भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर व्यापक रणनीति के साथ प्रदेश के समस्त ब्लाकों और न्याय पंचायतों पर लड़ाई लड़ने जा रही है, जिसका सारा खाका तैयार हो चुका है। प्रियंका ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी मजबूत विचारधारा के सिपाहियों के दम पर यूपी 2022 विधानसभा के चुनाव में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि असली लड़ाई बूथ पर है, इसलिए प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को सबसे पहले अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करना होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रमों और आंदोलन को लेकर बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की मजबूत सेना तैयार करनी होगी।प्रियंका ने निर्देश दिए कि संगठन निर्माण की व्यापक चर्चा में उनके अनुभव को शामिल करने साथ ही मौजूदा युवा कार्यकर्ताओं, नेताओं के जोश को भी आधार बनाकर संगठन के निर्माण और संघर्ष की प्रक्रिया को अब और गति प्रदान करने की जरूरत है। इसके साथ ही विशेषतः नये युवा मतदाताओं और महिलाओं को विशेषतः संगठन से जोड़ने की मुहिम तेज करनी होगी। प्रियंका ने कहा कि जन मुद्दों पर अब अक्रामक रणनीति अपनाने का उचित समय आ गया है।
अगले सात महीने होंगे महत्वपूर्ण व निर्णायक,पार्टी का तय होगा भविष्य:प्रियंका
अगले सात महीने होंगे महत्वपूर्ण व निर्णायक, पार्टी का तय होगा भविष्य: प्रियंका <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

